फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव, परिवार में मची चीखपुकार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईसई गोपालपुर के रहने वाले एक ट्रक चालक ने शुक्रवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि गांव में विपक्षी खेत पर कब्जा किए हुए हैं। रात को उन लोगों ने भाई की पिटाई की। जिससे आहत होकर भाई ने जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव ईसई गोपालपुर निवासी 38 वर्षीय राकेश बाबू कठेरिया ट्रक चालक थे, गांव स्थित एक जमीन को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात राकेश का शव घर में फंदे से लटका मिला। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें