फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: 3.56 करोड़ रुपये से बनेंगी दो संपर्क सड़कें, विधायक ने किया शिलान्यास

महराजगंज में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो संपर्क मार्गों का पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। अमहवा चौराहे से पांडेय जी की दुकान और वन विभाग चौकी तक 1.38 किलोमीटर सड़क 185.37 लाख रुपये की लागत से बनेगी। वहीं, कोटा से बासपार डिहुलिया होते हुए महाराजगंज-फरेंदा मुख्य मार्ग तक 1.38 किलोमीटर सड़क पर 171.54 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक ने कहा कि इन सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें