महराजगंज की निचलौल तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम शिवशरणप्पा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में हुआ। क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। बड़ेया गांव में अतिक्रमण की शिकायत पर विधायक ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, सीओ रविंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार और सीएमओ सुरेंद्र चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।