महराजगंज पुलिस ने सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीम की मदद से सीईआईआर पोर्टल व तकनीकी संसाधनों के जरिए 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले आठ माह में पुलिस कुल 844 मोबाइल बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत 2.31 करोड़ रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।