मध्य प्रदेश निवासी सात युवक कार से ललितपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को आ रहे थे। कार में दूल्हे प्रशांत का भाई नीरज, हनी जाट, शिवम सेन, विकास वैरागी, पवन, केशव केवट, गौरव निवासी गुना मध्य प्रदेश सवार थे। रास्ते में ग्राम मैलार के पास वह लोग कार खड़ी करके नहर में नहाने लगे। इसी दौरान दो युवक हनी जाट और नीरज केवट पानी में डूब गए।