फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले भी जलाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। बाद में एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें