फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: महिला अस्पताल में शुरू हुआ फीवर क्लीनिक, बुखार पीड़ितों को मिलेगा त्वरित उपचार

लखीमपुर खीरी में राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल की विंग सी (महिला अस्पताल) में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर महिला व बच्चों के लिए फीवर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ. वाणी गुप्ता की पहल और निर्देशन में शुरू हुई इस सुविधा का उद्देश्य बुखार से पीड़ित महिला और बाल मरीजों को एक ही स्थान पर त्वरित और समुचित उपचार उपलब्ध कराना है। पहले मरीजों को बुखार के उपचार के लिए ओयल स्थित अस्पताल जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होती थी। अब विंग सी में ही यह सुविधा मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। फीवर क्लीनिक सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। प्रधानाचार्या डॉ. वाणी गुप्ता भी सप्ताह में एक दिन मरीजों को सेवाएं देंगी। अन्य दिनों में विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार करेंगे। शुभारंभ के दौरान सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें