फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: 150 से अधिक जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह में गूंजे मंगलगीत

लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को शहर के बेहजम रोड स्थित एक मैरिज लॉन में 150 से अधिक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलगीतों के बीच वर-वधु ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में सामूहिक विवाह की व्यवस्थाएं की गई थीं। दरअसल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 1298 जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष जिले की अलग-अलग विधानसभाओं में पहले ही 1140 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका था। लक्ष्य के सापेक्ष शेष 158 जोड़ों का विवाह कराने के लिए शनिवार को यह आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये का बजट निर्धारित है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जबकि 21 हजार रुपये का घरेलू सामान दिया जाता है। शेष 15 हजार रुपये टेंट, भोजन और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें