कुशीनगर में नारायणी (गंडक) नदी के दबाव से एपी बांध टूटने के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। मंगलवार को हाईलेवल सब कमेटी ने आगामी मानसून सत्र में एपी बांध पर कराए जाने वाले कार्यों की योजना के संबंध में निरीक्षण किया। टीम ने एपी और नरवाजोत बांध का जायजा लिया।