फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तमंचा साफ करते समय अचानक चली गोली, दोस्त की जांघ में लगी।

सहावर। मोहल्ला मुगल में बुधवार शाम को अवैध तमंचा साफ करते समय अचानक गोली चल गई। गोली पास में बैठे आरोपी के दोस्त की जांघ में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। मोहल्ला मुगल निवासी अहमद पुत्र आरिफ बुधवार शाम को अपने घर पर अवैध तमंचे को साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक तमंचे से गोली चल गई, जो पास में बैठे उसके दोस्त रूमान पुत्र ओसाद की जांघ में जा लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसको अलीगढ़ रेफर कर दिया। वर्जन मामले की सूचना पर पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। -दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ सहावर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें