फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हादसा: खून से लाल हो गई थी सड़क, दमकल कर्मियों ने पानी से किया साफ

कासगंज के कस्बा मोहनपुरा के शिवा इंटर कॉलेज के सामने सुबह करीब 4.30 बजे राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कुछ लोग हवा में उछलकर ट्रेलर की बॉडी के जा टकराए। जिनमें से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की वीभत्सता इस बात से लगाई जा सकती है कि सड़क पर जगह जगह मानव शरीर के अवशेष और खून बिखरा पड़ा था। हादसे की सूचना पाकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान, कोतवाली कासगंज प्रभारी जगदीश चंद्र, ढोलना प्रभारी अवधेश भदौरिया, चौकी इंचार्ज मोहनपुरा डॉ महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिसबल मौके पर पहुंचे। तत्काल मैक्स में फंसे घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया। क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कोशिश की गई। लेकिन ट्रेलर में अधिक वजन होने के कारण जेसीबी हटाने में नाकाम रही। क्षतिग्रस्त मैक्स पिकअप को जेसीबी से उठाकर पुलिस चौकी मोहनपुरा पर भेजा गया। उसके बाद यातायात सुचारु हो सका। मोहनपुरा से सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे ट्रेलर की कासगंज की ओर आ रही पिकअप से आमने सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया। टैंक फटने के बाद पूरी सड़क पर डीजल फैल गया। गंगा स्नान को जा रहे हादसे का शिकार हुए राजस्थान के श्रद्धालु अपने लिए भोजन साथ लेकर आए थे। हादसे में उनके द्वारा लाया गया खाना भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के कपड़े क्षतिग्रस्त वाहन पर लिपटे दिखाई दिए। हादसे के बाद घटनास्थल पर बिखरा खून, डीजल और मानव शरीर के अवशेषों को दमकल कर्मियों ने पानी से साफ किया। लगातार पानी की तेज बौछारों से सड़क की सफाई की गई। डीजल की चिकनाहट से सड़क चिकनी हो गई जिससे वाहनों के फिसलने का खतरा हो गया था। पानी से धुलाई के बाद काफी हद तक खतरा कम हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें