फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में धूमधाम से निकाली लव-कुश की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

कासगंज में कुशवाहा समाज की ओर से लव-कुश जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर कम्युनिटी हॉल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत कर लोगों ने अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सजे हुए रथ और समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें