फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा के लिए पिता संग विदा हुईं तीन बेटियां, पूरा गांव रो पड़ा

साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह लगभग 10:15 बजे एक दो मंजिला कच्चा मकान गिरने के हादसे में मलबे के नीचे दबने से पिता और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सबसे बड़ी बेटी काजल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद आधी रात बाद दो बजे शव गांव पहुंचे। तहसील प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए दी गई आर्थिक सहायता के बाद सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे घर से एक साथ पिता मुकेश सिंह वैश्य, बेटियां माया, नीतू व पल्लवी के शवों की चार अर्थियां निकलीं। आर्थियों के पीछे सैकड़ों महिलाओं की भीड़ थी। पूरा गांव मृतक परिवार के घर इकट्ठा था। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से शवों को यमुना नदी के किनारे स्थित मूसानगर घाट ले जाया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें