फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंंज: आयुर्वेदिक अस्पताल में गंदगी, मरीजों व तीमारदार परेशान

नगर पालिका की लापरवाही आदर्श नगर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के मरीजों पर भारी पड़ रही है। परिसर में जगह-जगह गंदगी पसरी है, नालियां बजबजा रही हैं। पालिका के सफाई कर्मचारी कूड़ा गाड़ियां खड़ी करते हैं। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल प्रभारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस है। अस्पताल को नेतुआ स्थित नई बिल्डिंग में शिफ्ट होना है, लेकिन वहां बाढ़ का पानी भरा है। ऐसे में शिफ्टिंग कार्य भी अटका है। इसमें एक से दो माह और लगेंगे। बताया कि रोजाना यहां 50 से 80 मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल कई दशक पुराना है। लेकिन पालिका की अनदेखी के कारण अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें