विकास नगर रोड पर नगर निगम के सिग्नेचर ग्रीन्स बहुमंजिला अपार्टमेंट के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बजरी फैली होने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों के साथ अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपार्टमेंट के सामने दूसरी लेन में सड़क की हालत काफी खराब है। जगह-जगह उखड़ी सड़क और फैली बजरी के कारण वाहनों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों और बजरी के बीच से निकलना ज्यादा मुश्किल हो रहा है।