चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर गंगानगर में नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा खुशबू सिंह ने बुधवार सुबह चुन्नी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई का आरोप है कि परिवार का ही एक सदस्य उसे परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।