फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ईश्वरीगंज चौराहे के पास सड़क पर लगा कूड़े का अंबार

बिठूर में ईश्वरीगंज चौराहे के पास सड़क के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़क किनारे जगह-जगह जमा कचरे के कारण क्षेत्र में गंदगी का माहौल है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा सड़क तक फैलने से आवागमन में भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। इससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर पंचायत से कूड़े का उठान कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें