जाजमऊ के ताड़बगिया में शुक्रवार दोपहर को जुम्मे की नमाज पढ़कर घर लौटे 19 वर्षीय युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।