कानपुर में मंधना से अनवरगंज के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का काम शुरू होने से पहले मंधना रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में स्टेशन परिसर में वाहन पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।