कानपुर के गोविंद नगर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव और चर्चा के विरोध में व्यापारियों ने हवन-पूजन कर सरकार और संबंधित व्यवस्था को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।