यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में शुक्रवार को कानपुर के घाटमपुर कस्बे में व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के आह्वान पर दुकानदारों ने क्यूआर कोड और स्कैनरों पर काला टेप चिपकाकर नो यूपीआई डे मनाया। कस्बे की दीना मार्केट में एकत्र होकर व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और दिनभर केवल नकद (कैश) में ही व्यापार किया। जिला मंत्री ललित सोनी ने कहा कि कैशलेस इंडिया का बढ़ावा देने के बाद अब व्यापारियों पर डिजिटल शुल्क का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना पूरी तरह से अनुचित है।