फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीम घोषित

Shikha Pandey Updated Sat, 05 Sep 2026 08:54 PM IST

सब-जूनियर बालक अंतर मंडलीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम घोषित हो गई है। नवजोत सिंह नारंग को टीम की कमान मिली है। यह प्रतियोगिता सात से 14 सितंबर तक आगरा में आयोजित की जाएगी। पंडित दीन दयाल स्कूल ग्राउंड पर चार और पांच सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ट्रायल के बाद चयनकर्ता आसिफ इकबाल, अमित वर्मा और डीबी थापा ने खिलाड़ियों का चयन किया। जिला फुटबाल संघ के सचिव अजीत सिंह ने टीम की आधिकारिक घोषणा की। टीम में नवजोत सिंह नारंग (कप्तान), अथर्व निगम, पीयूष कन्नौजिया, हार्दिक मिश्रा, मोहम्मद असद, अरिहान खन्ना, सृजन यादव, भावेश बंसल, देवांश त्रिपाठी, शौर्य सागर पांडे, मेहुल रस्तोगी, अक्षय यादव, ध्रुव प्रताप सिंह, तन्मय कुमार, श्रेयांश तिवारी और कृतार्थ त्रिवेदी को जगह मिली है। स्टैंडबाई खिलाड़ी में भव्य मिश्रा, हमजा अब्बासी, विवान मालपानी, रुद्रांश जैन और पुरुराज पटेल शामिल हैं। मुख्य कोच आसिफ इकबाल संभालेंगे, अमित नारंग सह-कोच और अमित वर्मा मैनेजर रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें