फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिंहपुर चौराहे पर सड़क पर गड्डों ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सीवर के पानी से राहगीर परेशान

सिंहपुर चौराहे पर सड़क की हालत बदहाल हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर बदबूदार सीवर का पानी भी भरा हुआ है। गड्ढों और सीवर के पानी के कारण वाहन चालक धीमी गति से रेंगते हुए निकलने को मजबूर हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। सड़क पर फैले गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों और राहगीरों का भी बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने और सीवर के पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें