महाराजपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के मजरा लालूखेड़ा में बीती रात महिला द्वारा फंदा लगाकर जान देने के मामले ने रविवार शाम तूल पकड़ लिया। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को चकेरी एयरपोर्ट के पास रखकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि आक्रोशित परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।