कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव निवासी रमजानी (62) की बुखार से हैलट में मौत हो गई। बेटे आमिर ने बताया करीब 15 दिन पहले पिता को बुखार आया,तो स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करवा लिया। करीब एक हफ्ते पहले फिर दुबारा बुखार आना शुरू हो गया। इस पर उसने तीन अक्टूबर की रात पिता को हैलट में इलाज के लिए भर्ती कराया था। हैलट में मंगलवार रात को ठंड देकर फिर से तेज बुखार आया और आधी रात के बाद पिता ने दम तोड़ दिया। गांव में नहर रोड पर कूड़े का अंबार है और बीते करीब 15 दिनों से दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। कुरसौली गांव में करीब आधा दर्जन लोग बुखार की चपेट में हैं।बता दें कि साल 2022 में कुरसौली गांव में 16 लोगों की मौत विचित्र बुख़ार से हो गई थी।