जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को साहित्यिक विचार गोष्ठी और सारस्वत पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। यह हिंदी विभाग की ओर हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान निबंध, कहानी, कविता और स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें करीब 100 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसकी विजेताओं के साथ नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्राओं व हिंदी विभाग के शोधार्थियों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि वीएसएसडी कॉलेज के प्रभारी हिंदी विभाग प्रो. राकेश कुमार शुक्ल, प्राचार्या प्रो. रंजू कुशवाहा, अलका द्विवेदी, डॉ. कीर्ति मिश्रा, डॉ. रुचि कटियार मौजूद रहीं।