कानपुर में बेसिक शिक्षा विभाग और एचबीटीयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से हैंड्स ऑन एआई कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर चलाने के साथ ही एआई टूल्स की जानकारी हासिल की। कार्यशाला के समापन पर अधिष्ठाता प्रोफेसर वंदना दीक्षित और प्रोफेसर राशि अग्रवाल ने प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया।