कानपुर के चकेरी क्षेत्र में मनोज इंटरनेशनल होटल से श्यामनगर पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में गिट्टियां और बजरी फैली हुई है। सड़क पर बिखरी इस बजरी के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं, इसके बावजूद संबंधित विभाग इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंचे बैठा है।