फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मोतीझील मैदान में डॉग शो का आयोजन, 43 प्रजातियों के 200 से ज्यादा कुत्तों ने हुनर का किया प्रदर्शन

मोतीझील मैदान में शनिवार को नजारा कुछ अलग रहा। कहीं शेर जैसा दिखने वाला तिब्बती मास्टिफ प्रजाति का मिर्जा अपने मालिक के इशारे पर कदमताल कर रहा था, तो कहीं दुनिया के सबसे छोटे कुत्तों में शुमार मैक्सिको मूल की चिहुआहुआ नस्ल का आठ इंच का बिंगो अपनी उछल-कूद से बच्चों को लुभा रहा था। बालों में लेडीज क्लिप लगाकर पहुंचे शिटजू प्रजाति के कुत्ते संग भी लोगों ने खूब फाेटो खिंचवाईं। मौका था कानपुर केनल वेलफेयर एसोसिएशन और नगर निगम की ओर से आयोजित डॉग शो का। महापौर प्रमिला पांडेय ने इसका शुभारंभ किया। इसमें 43 प्रजातियों के करीब 200 से ज्यादा कुत्तों ने अपनी खूबसूरती, कद-काठी, चाल और हुनर का प्रदर्शन किया। आयोजन में पहुंचे लोगों के लिए यह सिर्फ कुत्तों को देखने का मौका नहीं था, बल्कि उनकी अलग-अलग खूबियों को करीब से जानने का भी मौका मिला। देहरादून के मित्रानंद पंत दुनिया के सबसे छोटे कुत्तों में शामिल चिहुआहुआ नस्ल के पौने दो किलो के बिंगो को लेकर पहुंचे थे। शो में आए लोग उसके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी दरोगा आशीष अवस्थी शिकारी कुत्ते बेल्जियम मेलिनोइस ब्रीड के डेजी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इसकी खास बात है कि यह शून्य से लेकर 45 डिग्री तक के तापमान में आसानी से रह लेता है। इसी के चलते यह सुरक्षा बलों की पहली पसंद माना जाता है। ओसामा बिन लादेन के खिलाफ चलाए गए अमेरिकी सैन्य अभियान में इसी प्रजाति का कुत्ता काहिरा शामिल था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें