महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरवामीर के डोमनपुर रोड पर मुंडन संस्कार में जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में छह माह के मासूम बच्चे समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है।