फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश में स्टेट हॉइवे पर कच्चा पैचवर्क कर जिम्मेदार भूले, एक माह बाद भी नहीं हुआ पक्का मरम्मत कार्य

मंधना-गंगा बैराज स्टेट हाईवे पर बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों को भरने के लिए कच्चा पैचवर्क कर जिम्मेदार अधिकारी भूल गए। करीब एक महीना गुजरने के बावजूद सड़क पर पक्का पैचवर्क नहीं कराया गया है। कच्चे पैचवर्क में इस्तेमाल की गई मिट्टी और मौरंग हाईवे की लेन पर फैली पड़ी है। वाहनों के गुजरने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली मिट्टी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें