चकेरी थानाक्षेत्र के काजीखेड़ा में घर के मंदिर में मंगलवार को आग लग गई। आग की लपटों ने कमरे में रखे कपड़ों और गृहस्थी के सामान को अपनी चपेट में लेकर सबकुछ खाक कर दिया। मकान में आग और धुएं का गुबार उठता देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी और परिजनों की करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।