कानपुर के बिरहाना रोड स्थित खत्री धर्मशाला में विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधायक विनय कुमार खन्ना (माधव खन्ना) ने मुख्य रूप से शामिल होकर शस्त्रों की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।