फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अनूप शुक्ला बोले- प्रादेशिक महासम्मेलन में प्रदेश भर के व्यापारी भरेंगे हुंकार

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल कानपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनूप शुक्ला की अगुवाई में सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई। इसमें 13 सितंबर को आयोजित होने वाले प्रादेशिक महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मर्चेंट चैंबर हॉल में होने वाले व्यापारियों के प्रादेशिक महासम्मेलन में कानपुर समेत प्रदेश भर के व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे। इसमें व्यापारियों के उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा पर भी चर्चा की जाएगी। महासम्मेलन में पूरे प्रदेश के व्यापारी अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। सरकारी विभागों के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीड़न अब व्यापारी वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा। काकादेव में हुई व्यापारी की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा व्यापारी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करके जेल भेजा जाए। यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश के व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष जेपी यादव, संदीप शुक्ला, मधु सिंह, आभा पटेल, कीर्ति अग्निहोत्री, अनिल शुक्ला, रजत सिंह, हकीम खान, प्रांजल शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, आशीष त्रिपाठी आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें