फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मान पाकर गदगद हुए 121 शिक्षक

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह के तहत ऑनलाइन वोटिंग से चुने गए 120 स्कूलों के 121 शिक्षकों को बृहस्पतिवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागार में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर गर्व का भाव रहा। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान को मान दिलाने और विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 120 स्कूलों ने प्रतिभाग किया था। पहले चरण में स्कूलों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों ने वोटिंग के लिए 10-10 शिक्षकों को नामांकित किया। इस प्रक्रिया में 900 से अधिक शिक्षकों के नाम सामने आए। 60 हजार विद्यार्थियों ने इनमें से अपने चहेते शिक्षकों के लिए ऑनलाइन वोटिंग की थी। अमर उजाला की ओर से स्कूलों को विशेष वोटिंग लिंक उपलब्ध कराया गया जिसके माध्यम से कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के पक्ष में मतदान किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें