कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में बरात के दौरान विदाई के समय दहेज को लेकर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया, जो मारपीट और कुर्सीबाजी में बदल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर शादी की रस्में संपन्न कराईं, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।