फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राजीव सिंह ने लगाई जन चौपाल, वायरल वीडियो के बारे में कही यह बात

चिरगांव के ग्राम करगुवां में गुरुवार को बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा की मौजूदगी में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर विधायक ने कहा था कि वह 8 सितंबर को गांव में चौपाल लगाकर समस्याओं को सुनेंगे। वीडियो वायरल होने के बारे में विधायक का कहना था कि इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने इसे विपक्षियों की चाल बताया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग पत्रकारिता का चोला ओढ़कर इटावा-मैनपुरी से आ गए हैं और वे पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें