जौनपुर जिले में तेजीबाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर की ओर से गोवंश लादकर जौनपुर जा रहे गौ-तस्करों की शुक्रवार रात तेजीबाजार पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके अन्य साथी फरार हो गए। मौके से चार गोवंश, तमंचा-कारतूस, पिकअप और बाइक बरामद की गई।