फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के घेराव पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर नारेबाजी;video

जौनपुर जिले के सीहीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाइयों ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी से माहौल गरमा गया और टकराव की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें