फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के कोंढर जहांगीरपुर से गायब बच्ची का शव नहर में मिला, दो हिरासत में

हाथरस में थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के कोंढर जहांगीरपुर से 9 नवंबर को एक चार वर्षीय बच्ची खेलते समय अचानक गायब हो गई। परिजनों की तहरीर पर थाना सिकंदराराऊ में अभियोग पंजीकृत किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम बच्ची की खोजबीन कर रही थी। 12 नवंबर को बच्ची का शव नहर में मिला। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभियोग की धाराओं में तरमीम की गई। परिजनों के शक और बयान के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें