यूपी विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में 1 नवंबर को हाथरस में वृहद विधिक सहायता शिविर लगेगा। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय ने दाऊजी महाराज मेला पंडाल (काका हाथरसी स्मृति मंच) में इसकी अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया। न्यायाधीश ने मेला पंडाल में स्टॉल, आमजन के आने-जाने और वाहन पार्किंग की व्यवस्था देखी। उन्होंने साफ-सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। कुल 25 विभागों द्वारा 36 स्टॉल लगाए जाएंगे। निशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।