हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड बाईपास के पास एक फैक्टरी में अनुदानित यूरिया को पीसकर उसकी सप्लाई एनसीआर के जिलों में किए जाने का पर्दाफाश हुआ है। मौके से करीब 190 यूरिया के बैग मिले हैं साथ ही दूसरे बैंगों में पिसा यूरिया भरकर ट्रक में भी बड़ा जखीरा मिला है।