हापुड़ जिले में बुधवार को सपा के विवादित पोस्टर जगह-जगह लगने से शहर के राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई। जानकारी होने पर सपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और इसे विपक्षी दलों की साजिश बताते हुए पोस्टर फाड़ दिए। यह मामला चर्चाओं में रहा। सपा के पदाधिकारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।