गोंडा में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। सोमवार को शहर समेत कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। पोस्टर किसने लगाए, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टर में पूर्व मंत्री आजम खां, माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई हैं। साथ ही लिखा गया है- ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ और ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार’। पोस्टर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। बालपुर चौराहे पर सपा नेता लालचंद्र गौतम ने पोस्टर फाड़ दिया।