जनपद में करीब दो साल तीन महीने के कार्यकाल के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का बलिया तबादला होने पर बुधवार को पुलिस बृहस्पतिवार को लाइन सभागार में विदाई समारोह हुआ। इसमें राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस लाइन के कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए नेतृत्व की सराहना की। विदाई समारोह में निवर्तमान एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान पूरी टीम ने तत्परता, ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक समेत थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने डॉ. ईरज राजा को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके बलिया में नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।