फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में पहले दिन 6016 महिलाओं ने फ्री में किया सफर, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 29 Aug 2026 11:52 AM IST

रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं व एक सहयात्री को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। बीते 27 अगस्त से सुबह छह बजे यह सुविधा दी जा रही है। 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक यह सुविधा दी जाएगी। पहले दिन 6016 महिलाओं ने फ्री में सफर किया। रक्षाबंधन के त्योहार पर रोडवेज की बसों में यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहती है। बहनें दूर दराज रहने वाले भाइयों को राखी बांधने जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से पहल की गई है। बीते 27 अगस्त को रोडवेज डिपो की ओर से कुल 53 बसों का संचालन किया गया। इस दौरान 6016 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। कुल 12725 यात्रियों ने 27 अगस्त को सफर किया। इससे रोडवेज डिपो को पांच लाख 45 हजार 290 रुपये का राजस्व लाभ हुआ। वहीं रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि फ्री यात्रा का लाभ पहले दिन 6016 महिला यात्रियों ने उठाया। यह सुविधा 29 अगस्त तक दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें