फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टूंडला में ठाकुर बीरीसिंह काॅलेज के एक ही प्रांगण में आमने-सामने होगी दुर्गापूजा व रामलीला

फिरोजाबाद के टूंडला नगर में रामलीला के आयोजन स्थल को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध आखिरकार बृहस्पतिवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में समाप्त हो गया। श्री हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी के सकारात्मक सहयोग के बाद अब स्टेशन रोड स्थित ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में ही आमने-सामने एक साथ दुर्गा पूजा और रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। श्रीनगर रामलीला महोत्सव नगर के परिषदीय विद्यालय के खेल प्रांगण (रामलीला मैदान) में लगभग 100 वर्षों से आयोजित होता आ रहा था। गत वर्ष एक व्यक्ति द्वारा शिक्षण संस्थान में रामलीला होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कहते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने आयोजन पर रोक लगा दी थी। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने पर रामलीला के आयोजन को लेकर आयोजक स्थान को लेकर परेशान थे। ऐसे में तहसील प्रशासन ने कई स्थान सुझाए थे तो रामलीला कमेटी ने ठा. बीरी सिंह कॉलेज प्रांगण में रामलीला की सहमति जताई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें