फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीआरएम ने जले हुए ट्रैक मेंटिनेंस कैंपिंग कोच का किया निरीक्षण

शिकोहाबाद। रेलवे मालगोदाम के पास ट्रैक मेेंटिनेंस कैंपिग कोच में लगी आग की घटना के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार को जले हुए कोच का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कोच में आग लगने के कारणों की जानकारी अधीनस्थों के माध्यम से की। साथ ही अन्य कोचों के अंदर रखी हुई मशीनों का भी अवलोकन किया। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास शंटिंग लाइन में खड़े ट्रैक मेंटिनेंस कैंपिग कोच में बीते 12 सितंबर को दोपहर एक बजे करीब आग लग गई थी। आग लगने के कारण कोच जलकर राख हो गया था। कोच में रखा हुआ गैस सिलिंडर फटने के कारण राहुल गंभीर रूप से घायल हुआ था। कोच में आग लगने की घटना की जांच चार सदस्यीय जांच समिति ने की है। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने शिकोहाबाद में जले हुए कोच का निरीक्षण किया। कोच निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोच में आग लगने के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अन्य कोचों के अंदर जाकर उनमें रखी हुई टैक मेंटिनेंस मशीनों का अवलोकन किया। आधे घंटे के निरीक्षण के बाद वह परख स्पेशल सैलून से मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनंद, बीएल मीणा, स्टेशन अधीक्षक शिकोहाबाद राजेश्वर सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें