धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर, हरेराम चौराहा, भवानी छापर, पड़री और सिकटिया बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुई चहल-पहल देर शाम तक बनी रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त में बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी वस्तुओं और घरेलू जरूरतों के सामान की जमकर खरीदारी की। बाजारों में बढ़ी भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए।