फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी, गोबरियां समेत कई इलाकों में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

चित्रकूट में एसडीआरएफ का बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मध्य प्रदेश के सतना क्षेत्र में पुल टूटने से अचानक आए पानी से जलस्तर बढ़ गया है, जिससे गोबरियां सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित हैं। सेनानायक, एसडीआरएफ के निर्देशन में टीमें पूरी तत्परता से जुटी हैं। गोबरियां क्षेत्र में एसडीआरएफ की बी दल, द्वितीय टीम ने प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में 2 बोट के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अब तक करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। जवान विषम परिस्थितियों और बढ़े जलस्तर के बीच लोगों को निकालने में जुटे हैं। मौके पर अभी भी राहत कार्य जारी है और सेनानायक द्वारा अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें